Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

देश

रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा

रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा

दिल्ली,20 जनवरी 2024–रॉयल नेवी का खुले समुद्र में विचरण करने वाला एक अपतटीय गश्ती जहाज एचएमएस स्पाई 17 से 27 जनवरी 2024 तक कोच्चि की सद्भावना यात्रा पर है। इस युद्धपोत के आगमन पर भारतीय नौसेना के बैंड द्वारा इसका धूमधाम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोच्चि में पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच कार्य क्षेत्र से संबंधित व सामूहिक स्तर की बातचीत तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। रॉयल नेवी के कर्मियों ने आईएनएस सुनैना का दौरा किया और दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य तथा पारस्परिकता बढ़ाने की दिशा में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा किया। जहाज एचएमएस स्पाई के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर पॉल कैडी ने दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशंस) कमांडर सर्वप्रीत सिंह से भेंट की और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

समुद्री प्रशिक्षण मुख्यालय (एचक्यूएसटी) की एक टीम ने रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा के दौरान इस जहाज पर बल के सुरक्षा प्रयासों,  हो सकने वाली क्षति पर नियंत्रण और अग्निशमन उपायों हेतु प्रशिक्षण मॉड्यूल का संचालन किया। इस तरह के अभ्यासों से समुद्री प्रशिक्षण मुख्यालय तथा एचएमएस स्पाई की टीमों को दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा अपनाई जाने वाली सामरिक प्रक्रियाओं एवं कार्य प्रणालियों को समझने में मदद मिली। पेशेवर तरीके से हुए इस आदान-प्रदान ने समुद्री सुरक्षा और प्रशिक्षण में आपसी सहयोग के महत्व पर बल देते हुए नौसेना को सशक्त करके साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं की प्रतिबद्धता का उदाहरण दिया।

 

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles