WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

*नई शिक्षा नीति से मड़ानार के छात्रों को मिल रहा एक नई पहचान*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*मड़ानार के छात्रों द्वारा बनाएं गए कलाकृतियां ऑनलाइन प्लेटफार्म में उपलब्ध*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मड़ानार के छात्रों द्वारा बनाएं गए कलाकृतियां को सराहा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 31 दिसम्बर 2024*

जिले के शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ानार के छात्रों ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्री-वोकेशनल प्रशिक्षण प्राप्त कर लकड़ी की अद्भुत कलाकृतियां बना रहे हैं । इन विद्यार्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों से मंत्रालय स्थित कार्यालय में भेंट की। भेंट के दौरान छात्रों ने लकड़ी से बनाए गए नाम पट्टिका और चित्र मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों को उपहार में दिए ।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी कार्यालय मेज पर नाम पट्टिका तुरंत लगवाने के साथ मंत्रियों को भी अपने कक्ष में लगाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, बच्चों का जज्बा और लगन बस्तर की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों की कलात्मक क्षमताओं का श्रेय नई शिक्षा नीति 2020 को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य शिक्षा को रुचिकर और रोजगारोन्मुख बनाना था, जो इन बच्चों के कार्यों में झलकता है। यह पहल शिक्षा और कला को रोजगार से जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण है। नई शिक्षा नीति ने न केवल उनकी कलात्मक क्षमता को निखारा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर भी प्रदान किया है।

*ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध कलाकृतियां*
मार्गदर्शक शिक्षक शिवचरण साहू ने बताया कि यह कला बच्चों को प्री-वोकेशनल प्रशिक्षण के तहत सिखाई गई है। छात्र कशिक, खिलेंद्र बघेल ने नाम पट्टिका और सागर सोरी ने पोर्ट्रेट और संविधान की उद्देशिका तैयार की, शिक्षक ने बताया की इस कला से सालभर में करीब तीन लाख रुपए की आय होती है। ये कलाकृतियां अमेज़न, मीशो और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शिक्षक शिवचरण साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें मोदी2.0 पुस्तक भेंट की और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कृषिमंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्यमंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles