Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती पर कोंडागांव में निकली भव्य शोभा यात्रा*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 16 दिसम्बर 2025*

कोंडागांव, मंगलवार | सतनाम धर्म के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जन्म जयंती के अवसर पर सर्व सतनामी समाज कोंडागांव द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी वार्ड स्थित सतनाम भवन से कोंडागांव चौपाटी मैदान तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा में समाज के संरक्षक, जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान युवक-युवतियों के दल द्वारा आकर्षक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का मन मोह लिया। वहीं बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश “मैखे-मैखे एक समान” के नारों से नगर गूंज उठा।

शोभा यात्रा में जैतखंभ की भव्य झांकी भी शामिल रही, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजन स्थल पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरे आयोजन में अनुशासन, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles