WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

*शरीर, मन और आत्मा का समन्वय में सहायक है योग:- केशकाल विधायक श्री टेकाम*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*’दवाओं पर निर्भरता कम करती है योग’*

*विकास नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 21 जून 2025*

ग्यारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोंडागांव जिले में 21 जून को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के विकास नगर स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर सुबह योगाभ्यास प्रदर्शन किया गया। कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री टेकाम ने कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर के समन्वय का पहचान बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस बार का यह आयोजन ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ’ थीम पर आयोजित किया गया।
श्री टेकाम ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याएँ सामने आ रही हैं। योग ऐसी विधा है, जो दवाओं पर निर्भरता कम करके व्यक्ति को भीतर से स्वस्थ बनाती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद लोगों ने योग और ध्यान की शक्ति को और गहराई से समझा है। उन्होंने कहा कि योग न तो जाति-धर्म देखता है, न ही उम्र । यह सबके लिए है- छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक। उन्होंने कहा कि ‘योग दिवस हमारे लिए एक अवसर है, जब हम खुद को और समाज को स्वस्थ और सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर योग को अपनाकर तन और मन से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, कोंडागांव वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत ठाकुर सहित स्कूली बच्चे और नागरिकगणों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन किया।

*किया गया पौधों का वितरण*

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष दिए गए थीम हरित योग के अनुसार इस अवसर पर योगाभ्यासियों को पौधरोपण हेतु पौधों का वितरण किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles