WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

लाइफस्टाइल

*अंतर्राज्यीय सारेगामा में प्रथा दूबे विजेता का खिताब हासिल किया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सुधाकर द्वितीय एवं देवतोष तृतीय रहे*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 2 अक्टूबर 2025*

संस्कारधानी कोंडागांव के कालीबाड़ी दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान शारदीय नवरात्र के दौरान दिनांक 29, 30 सितंबर व 1 अक्टूबर 2025 को अंतर्राज्यीय सारेगामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम प्रभारी टी.एंकट राव के अनुसार कालीबाड़ी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़, ओडिशा के ख्यातिप्राप्त कुल 43 गायक कलाकार ने अपना ऑडिसन दिया जिसमें से 12 गायक का चयन कर दो समूह में विभाजित कर सारेगामा की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। आयोजन के प्रथम दिवस 29 सितम्बर को समूह ‘अ’ में लिप्सा (जयपुर ओडिशा), शिवानी सोनानी (रायपुर), त्रिदर्शी मडामे, मनमोहन नाग (कोंडागांव) विश्वजीत साहा, राजकुमार डोंगरे (जगदलपुर) एवं द्वितीय दिवस 30 सितंबर को समूह ‘ब’ में सुधाकर राव (उमरकोट ओडिशा) भास्कर पाण्डेय(जगदलपुर), देवतोष श्रीवास्तव (बिलासपुर) प्रथा दुबे (खैरागढ़) रीनू कश्यप (बीजापुर) दिनेश देवांगन (कोण्डागांव) प्रतिभाशाली गायक कलाकार शामिल रहें । प्रथम दिवस चयनित तीन गायक राजकुमार डोंगरे, शिवानी सोनानी एवं विश्वजीत शाहा एवं द्वितीय दिवस से प्रथा दूबे, सुधाकर राव एवं देवतोष श्रीवास्तव फायनल में चयनित हुए। दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को फायनल मुकाबले में विजेता प्रथा दूबे को राशि 31000/- कालीबाड़ी दूर्गोत्सव समिति द्वारा, द्वितीय स्थान सुधाकर राव को राशि 21000/- स्व.ए.एस .विश्वास की स्मृति में अनुप विश्वास एवं मनीष श्रीवास्तव द्वारा, तृतीय स्थान देवतोष श्रीवास्तव को 11000/- की राशि व स्मृति चिन्ह स्व.शैलेन्द्र राठौर तथा स्व.इसरार अंसारी की स्मृति में संजय राठौर एवं इरसाद हुसैन अंसारी के सौजन्य से प्रदान किया गया। चतुर्थ राजकुमार डोंगरे, पंचम शिवानी सोनानी एवं छठवां विश्वजीत शाहा को राशि 2100/- काली केवल नेटवर्क एवं आईसेक्टव स्वास्तिक प्रिंटर्स के सौजन्य से कालीबाड़ी दूर्गोत्सव समिति द्वारा प्रदान किया गया।
आयोजन में निर्णायक श्रीमती विथिका कर, अनुप विश्वास, राजेंद्र राव, स्कोरर संजय कुमार राठौर, ऋषिदेव सिंह, बृजेश तिवारी, रामेश्वर राव, मंच संचालन जगदलपुर के अफजल अली, तकनीकी सहायक रेशमा अली, सन्नी लाईट, दिलीप साउण्ड एवं आराध्या एलईडी की महति भूमिका निभाई। इस त्रिदिवसीय संगीतमय कार्यक्रम में वॉयस ऑफ किशोर कुमार के नाम से प्रसिद्ध बलराज शर्मा विशेष आमंत्रित गायक कलाकार ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन कराया । इस पूरे संगीतमय कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए मनीष श्रीवास्तव, राजाराम त्रिपाठी, सिद्धार्थ चौधरी, टी. एंकट राव, विश्वजीत कर, कालीबाड़ी दूर्गोत्सव समिति अध्यक्ष प्रहलाद शील, सचिव रामकृष्ण धर, उपाध्यक्ष हितेन घोष, कोषाध्यक्ष बादल कर्मकार, अनुप विश्वास, संजय कुमार राठौर, ऋषिदेव सिंह, इरशाद हुसैन अंसारी, रामेश्वर राव, बृजेश तिवारी, सुकुमार साहा, साहादेव शाहा, अमित दास, अशोक साहू, नरेश ठाकुर, प्रभाकर सिंह का विशेष सहयोग रहा।

टी.एंकट राव
सांस्कृतिक प्रभारी कोण्डागांव

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles