Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर, 03 अक्टूबर 2025*

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्य (ACM) आयतु पोड़ियाम के रूप में हुई है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गमपुर-पुरंगेल के जंगलों में माओवादी कैडरों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी (DRG) और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अभियान के दौरान 02 अक्टूबर को लगभग 11 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो 35 वर्षीय नक्सली आयतु पोड़ियाम का शव बरामद हुआ।

घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एक बीजीएल लॉन्चर, एक सिंगल शॉट बंदूक, वॉकी-टॉकी, टिफिन बम और अन्य नक्सली सामग्री शामिल है।

बस्तर रेंज के आईजी श्री सुन्दरराज पी. ने सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक बार फिर नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles