Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*बस्तर दशहरा लोकोत्सव में सजी संस्कृति और कला का अप्रतिम छटा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2025*

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव की सांस्कृतिक संध्या ने सोमवार 6 अक्टूबर को दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शाम बॉलीवुड के तड़के और बस्तर की समृद्ध लोक कला का अद्भुत संगम रही, जिसमें भारी संख्या में कला प्रेमी उमड़े।
बॉलीवुड के जादूगर अभिजीत सावंत ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अभिजीत सावंत रहे। इंडियन आइडल फेम इस गायक की शानदार प्रस्तुति सुनने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। अभिजीत सावंत ने अपनी सुरीली आवाज से एक से बढ़कर एक गीतों को पेश किया, जिसने लोकोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए। उनकी संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्थानीय कला और पारंपरिक नृत्यों का भव्य प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाया। विद्या ज्योति स्कूल, जगदलपुर के रोसो जामू और अर्चिता टोप्पो ने ओड़िया नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हायर सेकेंडरी स्कूल, छिंदावाड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी पारंपरिक धुरवा समूह नृत्य कला का प्रदर्शन किया। रुक्मिणी आश्रम, डिमरापाल की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। उन्होंने करमा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य का प्रदर्शन किया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक साय रेला विवाह समूह नृत्य प्रस्तुत किया। माध्यमिक विद्यालय बोरपदर के विद्यार्थियों ने भी ओड़िया समूह नृत्य के माध्यम से पड़ोसी राज्य के संस्कृति की झलक दिखाई।
शास्त्रीय और लोक कलाकारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
स्कूली प्रस्तुतियों के बाद मंच पर विभिन्न कला शैलियों का प्रदर्शन हुआ। उदय मलिक ने अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोहा। वृद्धि पिल्ले के कथक नृत्य और जयपुर, ओडिशा की प्रेरणा डांस एकेडमी के ओड़िया नृत्य ने दर्शकों को प्रभावित किया। कोंडागाँव के लछिन एवं टेमन ने छत्तीसगढ़ी डांस प्रस्तुत किया, वहीं जॉयिता विश्वास ने बांग्ला नृत्य का प्रदर्शन किया। स्थानीय प्रतिभा कुमकुम वासनिक और निधि रावल की शानदार प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को खास बनाया। बस्तर दशहरा लोकोत्सव समिति ने इस यादगार सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन के लिए सभी कलाकारों और उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिसमें स्थानीय कला और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का एक अविस्मरणीय संगम देखने को मिला।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles