WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में युवोदय कोंडानार चैंप्स के कार्यों की सराहना*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 जून 2026*

यूनिसेफ इंडिया एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर का भ्रमण कर मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में युवोदय कोंडानार चैंप्स द्वारा किए जा रहे सामुदायिक प्रयासों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल में यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सेवाओं की प्रमुख अधिकारी सोलेदाद हरैरो, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख सीमा कुमार, राज्य बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई तथा राज्य सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम विशेषज्ञ अभिषेक सिंह शामिल थे।
ग्राम शंकरपुर में आयोजित सामुदायिक बैठक में प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक बस्तरिया नृत्य एवं मांदर वादन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने मानसिक स्वास्थ्य, बाल सुरक्षा तथा “आओ बात करें” अभियान के प्रभावों पर अपने अनुभव साझा किए। प्रतिनिधियों ने समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
युवोदय कोंडानार चैंप्स के स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल सुरक्षा जागरूकता के लिए तैयार की गई प्रचार सामग्री, सामुदायिक गतिविधियों तथा अभियान की उपलब्धियों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने एनीमिया मुक्त कोण्डागांव, टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति एवं पॉक्सो कानून संबंधी जागरूकता अभियानों के बारे में भी जानकारी साझा की।
भ्रमण के पश्चात जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने सामाजिक एवं भावनात्मक समझ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रतिनिधिमंडल से जिले में यूनिसेफ के सहयोग से संचालित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समुदाय आधारित इस पहल को युवाओं की सहभागिता से संचालित एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक मॉडल बताते हुए इसकी सराहना की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles