WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*2022-23 से 2024-25 की निविदा व क्रय प्रक्रिया की जांच में नियमों की अवहेलना का आरोप, राज्य कार्यालय ने जारी किए आदेश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 24 जून 2026*

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम) के तहत कोण्डागांव जिले में निविदा एवं क्रय प्रक्रिया से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य एनएचएम कार्यालय ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम भावना महलवार, जिला लेखा प्रबंधक डीएएम शीतल कुमार ताम्रकार तथा जिला प्रशिक्षण समन्वयक डी टी सी दिलीप कुमार मधुकर की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

राज्य एन एच एम द्वारा 23 जून 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा में उठे मामले के बाद कोण्डागांव जिले में वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के तहत हुई निविदा एवं क्रय प्रक्रियाओं की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में शिकायत के विभिन्न बिंदुओं की जांच के दौरान तत्कालीन सीएमएचओ, डीपीएम, डीएएम और डीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से नियमों, निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं की अवहेलना कर कार्य संपादित किए जाने की बात सामने आई है, जिसे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि एन एच एम कर्मचारियों की हड़ताल अवधि के दौरान श्रृंगार बॉक्स (नई पहल किट) की खरीदी सहित अन्य क्रय कार्यों में भी नियमों का पालन नहीं किया गया। वहीं भंडार शाखा में संधारित स्टॉक पंजी के संधारण और भौतिक सत्यापन में भी लापरवाही पाई गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। राज्य कार्यालय के अनुसार प्रस्तुत जवाब संतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं पाए गए। इसके बाद एन एच एम मानव संसाधन नीति-2018 की कंडिका 34.3 के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

*क्या कहता है आदेश*

राज्य एन एच एम के उप संचालक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों का कृत्य मानव संसाधन नीति-2018 की कंडिका 34.3 का उल्लंघन है तथा यह वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर एक माह का वेतन/मानदेय प्रदान करते हुए उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

*कार्रवाई के घेरे में कौन*

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) भावना महलवार, जिला लेखा प्रबंधक (डीएएम) शीतल कुमार ताम्रकार, जिला प्रशिक्षण समन्वयक (डीटीसी) दिलीप कुमार मधुकर

*विधानसभा में मामला उठने के बाद हुई कार्रवाई*

कोण्डागांव में एन एच एम की निविदा और खरीदी प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। विधानसभा में मामला उठने के बाद गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई जिले के स्वास्थ्य महकमे में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles