WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

*आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संगम: कोंडागांव में श्रद्धा से मनी गुरु घासीदास जयंती*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 18 दिसम्बर 2025*

कोंडागांव।
आज गुरुवार 18 दिसंबर को कोंडागांव नगर के महात्मा गांधी वार्ड में सतनामी समाज के आराध्य परम पूज्य गुरु घासीदास जी की 279वीं जयंती आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। नगर में सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

जयंती कार्यक्रम की शुरुआत जैतखंभ में विधिवत ध्वजा रोहण के साथ हुई। इसके पश्चात समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से भव्य आरती कर गुरु घासीदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंत्रोच्चार और “जय सतनाम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजमहंत सीएल मारकंडे का माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में गुरु घासीदास जी के बताए सत्य, अहिंसा, समानता और भाईचारे के संदेशों को स्मरण करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंथी नृत्य, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा और तालबद्ध नृत्य के माध्यम से बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष सानू मारकंडे ने नगरवासियों को गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु घासीदास जी का जीवन समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और असमानता से मुक्त कर सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से गुरु के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles