WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, बीजापुर में भाजपा कार्यालय का घेराव*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 18 दिसम्बर 2025*

बीजापुर। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा रद्द किए जाने के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। इस फैसले के समर्थन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने अदालत के इस फैसले को “सत्य की जीत” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह और भाजपा ने राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश रची थी, जिसे न्यायालय ने बेनकाब कर दिया है।

लालू राठौर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण के माध्यम से कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि खराब करने का प्रयास किया गया था, लेकिन अदालत के निर्णय ने सच्चाई को जनता के सामने ला दिया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखने वालों के लिए उम्मीद की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles