WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*नेशनल हेराल्ड केस: कोण्डागांव में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय घेरने निकले कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 18 दिसम्बर 2025*

कोण्डागांव।
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बुधवार को कोण्डागांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से विकासनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल सदन का घेराव करने रैली के रूप में निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें विकासनगर स्टेडियम चौक के पास रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प व धक्कामुक्की हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा और सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रिपल लेयर बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दिल्ली कोर्ट से क्लीन चिट दिया गया है। इसे कांग्रेस ने सत्य, संविधान और लोकतंत्र की जीत बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया है। उनका कहना था कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए विपक्ष को दबाने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “सत्यमेव जयते” के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय तक नहीं पहुंच सके और स्टेडियम चौक पर ही प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए था।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles