WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि.*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 31 दिसम्बर 2024*

संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा स्व.डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर शुरुआत की ग़ई। कांग्रेस परिवार द्वारा स्व.मनमोहन सिंह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया एवं उनकी यादों को स्मरण कर दो मिनट का मौन भी रखा श्रद्धांजलि अर्पित की गई..
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा की प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।वह अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं।पहले एक नौकरशाह और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा।अपने शांत लेकिन असरदार नेतृत्व के लिए विख्यात,वह एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे।देश कल्याण के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठोर निर्णय लिए। स्व. डॉ.मनमोहन सिंह प्रेम सादगी के पर्याय थे,भारतीय राजनीति ही नहीं,विश्व पटल पर अपनी विद्वता के लिए विख्यात थे, उनके जाने से जो शून्य पैदा हुआ है,उसे कभी भरा नहीं जा सकता है।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने एक सच्चे देशभक्त एवं महान अर्थशास्त्री को खो दिया. उनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल थी. उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और देश को वैश्विक मंच पर मजबूत किया. प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिसने देश के विकास की नींव रखी.प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्ज माफ़ी और शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम उठाए गए.वे अपने महत्वपूर्ण योगदान एवं आर्थिक सुधार के कारण याद किए जाते रहेंगे…

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संगठन/प्रशासनिक मलकीत सिंह गैदु, प्रभारी शकील रिजवी, निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,सत्तार अली,शंकर राव,रामशंकर राव,अमजद खान, अनवर खान,बबली, मोइन खान,शामू कश्यप,सहदेव नाग, प्रशांत जैन,कैलाश नाग, राजेश चौधरी,कौशल नागवंशी,पार्षद विक्रम सिंह डांगी, पंचराज सिंह, आभास महंती, कोमल सेना,जावेद खान,जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी,निकेत झा,अजय बिसाई, विक्रम लहरे, संदीप दास, अनुराग महतो, शादाब अहमद,राजा तिवारी, मोइन खान,तुलाराम, रोहित पाणिग्रही, योगेश पाणिग्रही, शहनाज बेगम, पापिया गाइन,विशाल खंबारी, एस नीला,अफरोज बेगम,सलीम अली, विक्रांत सिंह,आकिब रजा, अंकित सिंह, लोकेश चौधरी, विक्की राव,मनिता राउत, ऋषिकेश डे, कर्तव्य आचार्य,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे…

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles