Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*दिनेश पानीग्राही जिन्हें मिल सकती है भाजपा से जगदलपुर मेयर की टिकट*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 31 दिसम्बर 2024* 

छत्तीसगढ़ राज्य के नगर निगम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने को है, नगर पालिक निगम जगदलपुर में महापौर पद हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों की दावेदारी एवं खोज जारी है। ऐसे में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए विभिन्न उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आ रही है।

सूत्रों की माने तो जिस प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन में नये नये प्रत्याशियों को अवसर दिया गया उसी तर्ज पर जगदलपुर नगर निगम के महापौर पद हेतु नए चेहरे को मौका मिल सकता है इसकी भी कयास लगाई जा रही है।
नगर पालिक निगम जगदलपुर मेयर के लिए दिनेश पानीग्रही नए चेहरे के रूप में सामने आ रहे है जिन्हें एक सशक्त प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है, दिनेश पानीग्राही पेशे से एक अधिवक्ता हैं और पूर्व में बस्तर जिला अधिवक्ता संघ तथा 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं। शासकीय अधिवक्ता के रूप में लंबे समय तक छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कार्य कर चुके हैं।

इनकी पकड़ बस्तर अंचल के चार से अधिक विधान सभाओं में है, शहर के एक बड़े वर्ग का मानना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी से इन्हें मेयर की टिकट दी जाती है तो इसका सीधा लाभ भाजपा को होगा क्योंकि नगर निगम क्षेत्र में कई वार्डों में दिनेश पानीग्राही का सीधा संपर्क मतदाताओं से है।

आपको बता दे, राजनीतिक दलों के द्वारा अभी टिकट देने की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है किन्तु नगर निगम क्षेत्र में पानीग्राही के संबंध में चर्चायें गर्म है और इनके समर्थक निरंतर शहर के सभी वार्डों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी हेतु दिनेश पानीग्राही भी एक सशक्त दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles