Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 14 मई, 2026*

आज दिनांक 14/05/2026 को माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा जिला न्यायपालिका में न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कोंडागाँव के अंतर्गत नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण हेतु वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पोर्टफोलियो जज कोंडागाँव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में व्यक्त किया कि न्यायिक विकास की दिशा में यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, इस सप्ताह अनेक विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है और कोंडागाँव में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का निर्माण इसी कड़ी का एक हिस्सा है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में सर्वश्रेष्ठ अधोसंरचना प्रदान करने की प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में न्यायिक अधोसंरचना में काफी सुधार हुआ है। जिला एवं बाह्य न्यायपालिका के पक्षकार, अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को बेहतर सुविधायुक्त एवं आधुनिक अधोसंरचना प्राप्त होने से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा।

जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के भू-तल पर 05 न्यायालय कक्ष, स्टेनो कक्ष, लॉकअप (पुरुष एवं महिला), गार्ड कक्ष, कार्यालय, सर्वर रूम, अधिवक्ता कक्ष (पुरुष एवं महिला), मीटिंग हॉल, जिला प्रबंधक कक्ष, लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता कक्ष, रिकॉर्ड रूम, प्रतिलिपि अनुभाग और वॉशरूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही प्रथम तल पर 05 न्यायालय कक्ष, स्टेनो कक्ष, कंप्यूटर रूम, अधिवक्ता कक्ष, वेटिंग हॉल, लाइब्रेरी और प्रसाधन निर्मित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, परिसर में मेडिकल एड क्लिनिक और बैंक जैसी महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि यह परियोजना 24 माह की समयावधि में पूर्ण हो और गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरे जिससे यह अन्य भवनों के लिए एक उदाहरण बने। उन्होंने न्यायालय परिवार से अपील की कि वे इस भवन की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखें।

यह उल्लेखनीय है कि माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ जिला मुख्यालय एवं बाह्य न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दूरदर्शितापूर्ण एवं सकारात्मक सोच के भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना में अभूतपूर्व विकास का कार्य हो रहा है, जिससे अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ पक्षकारों को सुविधायुक्त वातावरण में शीघ्र न्याय प्राप्त करने की परिकल्पना साकार हो रही है।

उपरोक्त भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोंडागाँव के स्वागत भाषण से हुई और समापन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोंडगाँव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

इस कार्यक्रम में छ.ग. उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से तथा जिला न्यायालय कोंडागाँव के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles