WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कोंडागांव मण्डी प्रांगण में न्यायालय भवन का वर्चुअल माध्यम से किया गया*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 14 मई 2026*

मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने मण्डी प्रांगण कोण्डागांव से लगे हुए भूमि पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, कोण्डागांव के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने अपने उदबोधन में कहा कि यह सप्ताह शिलान्यास/भूमि पूजन और अन्य कई परियोजना का उदघाटन करने का सप्ताह रहा है, जो वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय भवन कोण्डागांव के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह का उदघाटन करते हुए मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी न्यायिक जिलों को सर्वाेत्तम अवसंरचना एवं बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगें, साथ ही सर्वसुविधायुक्त एवं अन्य बुनियादी सुविधायें जो न्यायिक क्षेत्र को पूरी तरह से सुसज्जित करने के लिए आवश्यक है, प्रदान करेंगें, जिसका प्रभाव न्याय पालिका से जुड़े प्रत्येक हितधारक एवं आम जनता को मिलने वाले न्याय पर पड़ेगा। आगे उन्होंने व्यक्त किया कि उन्होनें स्वयं अनुभव किया है कि पहले जिला न्यायपालिका का बुनियादी ढांचा बहुत दयनीय था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से, जब से उन्होने कार्यभार संभाला है, उनके विद्वान साथी न्यायमूर्ति और विभिन्न हितधारकों के सहयोग से बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है। आगे उन्होने कहा यह तो बस शुरुआत है, अब हमें आगे बढ़ना है और हम देख रहे हैं कि बुनियादी ढांचे में बहुत बदलाव आया है और साथ ही प्रौद्योगिकी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। न्याय के वितरण के लिए अच्छे बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की मदद से हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हमें वह करना होगा। उन्होंने इस भवन का निर्माण समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाकर निर्माण के सभी मानकों में पूरा करने की अपेक्षा की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में सिविल जिला बनने के बाद से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जनपद पंचायत के पुराने भवन में चल रहा है। अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव का स्वयं का सर्वसुविधायुक्त भवन होगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर श्री न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियों न्यायाधीश, जिला कोण्डागांव भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अभिवादन किया गया तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के भूमि पूजन का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति महोदय के दूरदर्शिता के साथ किये जा रहे शीघ्र सुलभ व त्वरित न्यायदान के साथ सार्थक प्रयासों का परिणाम होना कहा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल ने धन्यवाद प्रस्ताव व्यक्त किया एवं मंच का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल श्रीमती सोम्या राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव श्री विक्रम प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव (एफ.टी.सी.) श्रीमती प्रतिभा मरकाम, कलेक्टर कोण्डागांव श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल, वन मण्डलाधिकारी श्री सिंग, अध्यक्ष जिला अधिवक्तासंघ कोण्डागांव श्री दीपक ठाकुर एवं पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोण्डागांव तथा न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles