Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

पीड़िता को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफतार ।

फरसगांव पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को कर लिया गया गिरफ्तार।

महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराध में कोण्डागांव पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार त्वरित व कड़ी कार्यवाही ।

फरसगांव/कोंडागांव 21 जनवरी 2024–महिला को झांसा देकर योन शोषण का करने का मामला प्रकाश में आया है,फरसगांव पुलिस ने अपराधी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 20.01.2024 को थाना फरसगांव क्षेत्र में निवासरत पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि, आरोपी दिव्यासु सुकदेवे पिता तरूण सुकदेवे उम्र 24 वर्ष जाति महार निवासी दरगाहन थाना चारामा जिला कांकेर छ.ग. के साथ वर्ष 2022 में इस्टाग्राम में परिचय हुआ था दोनो इस्टाग्राम से बातचीत करते थे। दोनो में प्रेम संम्बध होने से फरसगांव दिनांक 22.12.2022 को आया और पीड़िता को बहला फुसला कर शादी का झासा देकर सीटीओ के आगे जटायु टेकरी शिव मंदिर के पास जंगल में ले जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बंध बनाकर बलात्कार किया उसके बाद लगातार शारीरिक सम्बध बनाकर बलात्कार किया और पीड़िता को बोला कि घर में काम है। पैसा दिये रहना बोलकर पीड़िता से पैसा मांगा तब पीड़िता अपने फोन पे से दिव्यासु सुखदेवे के खाता में लगातार 9 लाख रूपये दी अब पीड़िता के द्वारा पैसा मांगने पर पीड़िता को आज दुगां कल दुगां करके गुमराह कर रहा है तथा पीड़िता शादी करने बोलने से इंकार कर रहा है और तु रिपोर्ट करेगी तो जान से मार दुगां कहकर धमकी दिया है। कि प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-04/2024 धारा 376 (2), (ढ), 506 भा0द0वि कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येडेवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में आरोपी दिव्यासु सुकदेवे को उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन पश्चात् आरोपी को आज दिनांक 21.01.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी फरसगांव, उनि नमिता टेकाम, सउनि. पिताम्बर कठार, प्र. आर. पंछुराम मरकाम, आरक्षक संतोष एक्का, आरक्षक बासुराम मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles