Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव द्वारा थाना इरागांव का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

अधिकारी एवं कर्मचारियों की सुनी समस्याएँ।

बेहतर पुलिसिंग के लिए दिये महत्वपूर्ण निर्देश।

निरीक्षण के दौरान थाना भवन, रिकार्ड रख-रखाव, जप्त माल आदि का निरीक्षण कियेऔर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 26 जून 2024— वाय. अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा थाना इरागांव का वार्षिक निरीक्षण माह जून  2024 में प्रस्तावित था, इसी परिपेक्ष्य में श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा आज दिनांक 26/06/2024 को थाना इरागाँव का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना के समस्त अभिलेख, मालखाना, रिकार्ड रूम, बंदीगृह एवं थाने में उपलब्ध आर्म्स  एम्युनेशन का निरीक्षण कर रख-रखाव  करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश् एवं सुझाव दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर सभी की समस्याएं सुनी और समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया। थाने में उपस्थित विवेचकों को विवेचना संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

वर्तमान परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए थाने के समस्त बल को बेहतर से बेहतर पुलिसिंग करने हेतु महत्वपूर्ण  सुझाव दिये। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर के सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश् भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत धनेश्री , थाना प्रभारी इरागांव एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles