WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

जिले के सभी स्कूलों में हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोटपारा में किया गया जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक और कलेक्टर ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का फूलमाला और तिलक लगाकर किया स्वागत

शाला प्रांगण में किया वृक्षारोपण और बच्चों को परोसा स्वादिष्ट भोजन

बच्चों को किया गया पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल का वितरण

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 26 जून 2024— कोंडागांव जिले के सभी 1983 विद्यालयों में बुधवार को हर्षाेल्लास से शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कोंडागांव जिला मुख्यालय के जामकोटपारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किया गया।

यहां विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित जनप्रतिनिधियों ने नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर किया। इसके साथ ही नवप्रेवशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक, शाला गणवेश, स्कूली बस्ता और सायकल का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेण्डी तथा कलेक्टर श्री दुदावत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों ने शाला प्रांगण में पौधरोपण किया। उन्होंने इसके साथ ही बच्चों को नेवता भोज में खीर पुड़ी, छोले की सब्जी, चावल, सलाद, पापड़ इत्यादि स्वादिष्ट भोजन भी परोसा। कलेक्टर ने इस अवसर पर जिले में कुपोषण को समाप्त करने हेतु नेवता भोज में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु कोंडागांव जिलावासियों से भी अपील की।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने सभी बच्चों का नए शिक्षा सत्र में प्रवेश पर स्वागत करते हुए कहा कि वे खुब मन लगाकर पढ़ें और जीवन में सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि सफलता के खुले आसमान में खूब ऊंची उड़ान उड़ें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में भरपूर मेहनत करें और उसके पश्चात् सफलता का आनंद लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन स्तर को सुधारती है और शिक्षा से ही हमारी पहचान बनती है। हम शिक्षा पाकर अपना और देश का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों का नए शिक्षा सत्र में उल्लासपूर्ण वातावरण में प्रवेश हो, इसके लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। इसी कड़ी में आज सभी शालाओं में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहें। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि पूरे जिले में प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में आज शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता से कुपोषण को दूर करना और बच्चों का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर कुपोषण को दूर किया जाएगा और स्वस्थ कोंडागांव जिला बनाकर इसके विकास को गति दी जाएगी। इसके इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, कोंडागांव नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य चांडक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles