WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

जिले के 53 श्रद्धालु श्री रामलला जी के दर्शन के लिए हुए रवाना

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक सुश्री उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर किया बसों को रवाना

दुर्ग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचेंगे श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 26 जून 2024— श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए कोण्डागांव जिले के 53 श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आंबेडकर चौक में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं से भरी दो वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर सुश्री उसेंडी ने श्रद्धालुओं को श्री रामलला जी के दर्शन के लिए इस यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं का यह दल दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन से बुधवार को सुबह रवाना होगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 से 75 वर्ष तक के स्थानीय निवासियों को जीवन काल में एक बार अयोध्या में स्थित श्री रामलला जी के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना राज्य शासन द्वारा लागू किया गया है। इसी क्रम में जिले के सभी जनपद पंचायत नगर पंचायत एवं नगर पालिका कोण्डागांव क्षेत्र के श्रद्धालु सहित एस्कॉर्ट दल के सदस्यों ने यात्रा पर प्रस्थान किया। बस्तर एवं दुर्ग संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
कोंडागांव से वाहनों को रवाना करने के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, पंचायत विभाग के उप संचालक श्री बीआर मोरे, कोंडागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पात्रे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles