Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

ICAR-NBAIR बैंगलूरू द्वारा Meliponiculture पर आईटीबीपी के लिए शुरू की ट्रेनिंग

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 25 जून 2024—*आईसीएआर (ICAR)-राष्ट्रीय कृषि कीट रिसर्च संसाधन ब्यूरो (NBAIR), बैंगलूरू (कर्नाटक) के निदेशक डॉ. एस.एन. सुशील की अध्‍यक्षता में और कोर्स प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर डॉ. अमला उदयकुमार, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक (कीट विज्ञान) द्वारा NBAIR बैंगलूरू में क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर) आईटीबीपी, कोंडागांव और इसके अधीन आने वाली वाहिनियों के 20 आईटीबीपी कार्मिकों के लिए ‘पांच दिवसीय मेलीपोनीकल्‍चर बी कीपिंग कोर्स’ का शुभांरभ किया गया।

गौरतलब है कि डॉ. यू. अमला और उनकी टीम द्वारा इस कोर्स का पूरा संचालन किया जाएगा तथा कोर्स में Stingless Bees (डंक रहित मधुमक्‍खी) पालन के बारे में विस्‍तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी। NBAIR भारत का एक प्रमुख कृषि कीट रिसर्च संस्‍थान है। इस संस्‍थान को पहले राष्ट्रीय कृषि महत्वपूर्ण कीट ब्यूरो (NBAII) के नाम से जाना जाता था। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में ब्यूरो का नाम बदल कर राष्ट्रीय कृषि कीट रिसर्च संसाधन ब्यूरो (NBAIR) किया गया। इस उद्घाटन समारोह में डॉ. के. सुबाहरन, प्रिंसिपल वैज्ञानिक, डॉ. ए.एन. शैलेश व डॉ. टी.एम. शिवालिंग स्‍वामी भी उपस्थित रहे।

कृषि एंव गृह मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा मधुमक्‍खी पालन व्‍यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर हनी बी कीपिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि आम जनता इस प्रकार के लघु उद्योग से जुड सके। इसी के मद्देनजर श्री संजीव रैना, आई.जी., सेंट्रल फ्रंटियर मुख्‍यालय, आईटीबीपी की पहल पर क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर) और उसकी अधीनस्‍थ वाहिनियों के कार्मिकों के लिए यह कोर्स चलाया जा रहा है। भविष्‍य में भी इस प्रकार के कोर्स का आयोजन बल कार्मिकों के लिए किया जाता रहेगा।

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles