Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

क्राइमखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशधार्मिकराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

क्‍या आज जारी होगी भाजपा की पांचवी सूची,

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आज ही प्रत्‍याशियों की पांचवी सूची जारी कर सकती है। पार्टी ने सिर्फ 136 सीटों पर ही उम्‍मीदवार घोषित किए हैं। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्‍ली में भाजपा नेताओं की बैठक भी हो चुकी है। ऐसे में संभावना है कि पार्टी जल्‍द ही प्रत्‍याशियों की पांचवी सूची जारी कर सकती है। साथ ही यह भाजपा की अंतिम सूची भी हो सकती है।

मंगलवार को भी हुई थी बैठक

प्रत्याशी चयन को लेकर भोपाल में दो दिन तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के बाद मंगलवार को भी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर देर रात तक चली। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कोर ग्रुप के पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीन मंत्री और 20 विधायकों के टिकट पर संकट

सूत्रों के अनुसार बैठक में 20 के करीब विधायकों के टिकट पर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, तीन मंत्रियों के टिकट पर भी संकट है। ऐसे में 20 विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी दो बार में प्रत्याशी घोषित करेगी।

नौ मंत्री भी वेटिंग लिस्ट में

बता दे कि भाजपा को जिन 54 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना है, उन सीटों में से 58 पर भाजपा विधायक और नौ मंत्री भी शामिल है, जो टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 94 सीटों में 27 सीटें ऐसी है जहां भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में हार मिली थी।

चार सूचियां हो चुकी है जारी

बी जे पी  अब तक चार सूचियां जारी कर चुकी है, पहली और दूसरी में जहां पार्टी ने 39-39 नाम घोषित किए थे, तो वहीं तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल था। इसके बाद जारी चौथी सूची में 136 नामों का एलान किया गया। अब 94 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित होना शेष है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *