WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

क्राइमखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशधार्मिकराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापार

टिकट कटने से बदल गए थे केरकेट्टा के सुर, अब तेवर हुए नरम

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

टिकट कट जाने के बाद पाली- तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के बदले बगावत के सूर अब ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया, इसका मलाल है। लेकिन मेरे लिए पद नहीं, बल्कि पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी को जहां मेरी आवश्यकता होगी, वहां सदैव तत्पर होकर कर्मठ कार्यकर्ता की भांति कार्य करूंगा।

पाली तानाखार विधानसभा के निवर्तमान विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने मीडिया से चर्चा के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में काफी मान सम्मान मिला है। पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता ने मुझे आशीर्वाद-स्नेह की बदौलत में विधायक बना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांग किया, उसे पूरा करते हुए जरूरत से ज्यादा दिया। केरकेट्टा ने कहा कि विधायक रहते हुए पांच साल में मैंने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से यथासंभव भेंट मुलाकात कर उनकी सुविधा, समस्या का समाधान का प्रयास किया।

यह विधानसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण हर व्यक्ति तक नहीं पहुंच सका, वैसे भी सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता है लेकिन सबको लेकर चलने का प्रयास अवश्य किया। कुछ नाराजगी हो सकती है, भविष्य में सतत संपर्क कर अपनी कमजोरी को दूर करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा रखते हुए अपने शीर्ष नेताओं के निर्देशानुसार पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करता रहूंगा। यहां बताना होगा कि विधायक मोहितराम केरकेट्टा की टिकट पार्टी ने इस बार काट दी है। उनके खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। साथ ही उनकी कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाई थी। उनके स्थान पर पार्टी ने जनपद अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार को टिकट दिया है।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *