आम जनता के बीच पुलिस बेहतर समन्वय का करती है प्रयास, किंतु कुछ पुलिस वाले नही चाहते संवाद हो बेहतर।
आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पुलिस के उच्च अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे।उसी बीच बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ।वायरल वीडियो खाकी के दामन में दाग लगाने काफी है।
वायरल वीडियो शुक्रवार को आयोजित होने वाले बड़ेडोंगर साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है।खाकी वर्दी पहना हुआ एक व्यक्ति भीड़ भाड़ वाले जगह पर अचानक एक उम्रदराज ग्रामीण को जमीन पर पटककर हाथ पैर से मारने लगता है।खाकी वर्दी के आगे आगे ग्रामीण लाचार, बेबस नजर आता है।वर्दीधारी व्यक्ति को बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी बताया जा रहा।वीडियो में घटना के दौरान खड़े एक अन्य व्यक्ति को बड़ेडोंगर का थाना प्रभारी बताया जा रहा।घटना को कुछ लोग खड़े होकर देख रहे,उस जगह पर लोगों की भीड़ भाड़ नजर आ रही है।मारपीट का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जो अब तेजी से वायरल हो रहा। सोशल मीडिया में वीडियो देखने वाला हर कोई व्यक्ति वर्दीधारी को गलत बताते कार्यवाही के लिए पोस्ट कमेंट कर रहा।
कौशलेंद्र देव पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव – बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ उमेश मंडावी एएसआई के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।