WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सुदूर वनांचल मर्दापाल में जल संसाधन विभाग के सचिव का सघन दौरा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*पहली बार सचिव स्तर के अधिकारी मर्दापाल पहुंचे*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, मर्दापाल  11 मई 2025*

राज्य शासन के जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश पर जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने 10 मई को सुदूर वनांचल मर्दापाल क्षेत्र का दौरा किया। यह पहली बार है जब विभाग के इस स्तर के वरिष्ठ अधिकारी ने सुदूर वनांचल क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रीय जल संसाधनों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि माओवाद प्रभावित बस्तर की सिंचाई योजनाओं हेतु प्रदेश के लिए बनाई गई विकसित भारत-2047 की कार्ययोजना में बस्तर संभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है।
इस संबंध में जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को विभागीय सचिव श्री राजेश टोप्पो, प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उइके के साथ जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों की जगदलपुर सर्किट हाउस में बैठक लेकर विभागीय कार्ययोजना की समीक्षा की थी। मंत्री का पूरा जोर नदी-नालों में, जल प्रबंधन कर सिंचाई क्षेत्र में विस्तार था। बैठक में अगले तीन वर्ष में निर्मित सिंचाई योजनाओं के रखरखाव, नवीन सिंचाई योजनाओं का निर्माण और प्रस्तावित योजनाओं की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति के लिए समयसीमा में प्रक्रिया पूरी करने तथा नई योजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई थी।
बैठक उपरान्त अगले ही दिन सचिव श्री टोप्पो ने मर्दापाल अंतर्गत कुरुषनार व्यपवर्तन योजना का निरीक्षण किया तथा स्थानीय अधिकारियों से योजना की प्रगति एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में जल संसाधनों का सुनियोजित उपयोग कर कृषि और आजीविका को मजबूती प्रदान की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक व्यावहारिक और प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए।
दौरे के दौरान सचिव श्री टोप्पो ने स्थानीय किसानों से भी मुलाकात की और उनकी जल संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और जल संसाधन विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की आवश्यकता अनुसार योजनाओं को क्रियान्वित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण – प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत ऊईके, मुख्य अभियंता श्री के एस भंडारी, अधीक्षण अभियंता श्री प्रणव पाल, कार्यपालन अभियंता श्री खिलेश्वर साहू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
दौरे के पश्चात विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सचिव श्री टोप्पो के मार्गदर्शन से क्षेत्र में सिंचाई और जल संसाधन प्रबंधन के नए अवसर खुलेंगे, तथा विभाग शीघ्र ही विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर, कमांड क्षेत्र के विस्तार और सतही जल के बेहतर प्रबंधन हेतु प्रभावी कदम उठाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles