WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 को विभिन्न प्रकरणों का हुआ निराकरण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरण

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 10 मई 2025*

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 10.05.2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी महोदया के द्वारा माँ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात नेशनल लोक अदालत में रखे गये लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए जिला न्यायालय कोण्डागांव के पांच न्यायालयों में एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल के न्यायालय में एक खण्डपीठ तथा तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के न्यायालय में दो खण्डपीठ बैठाकर तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय में एक-एक खण्डपीठ बैठाकर दिनांक 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। जिसमें कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर न्यायालय में ‘बैंक रिकवरी के कुल 935 प्रकरण निराकरण हुआ जिसमें कुल राशि 7218557/- अवार्ड प्राप्त हुआ। आपराधिक प्रकरण कुल 19 प्रकरण निराकृत हुए। बिजली बिल के कुल प्रकरण 1759 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 926963/- प्राप्त हुआ। मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण 03 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 1480000/- प्राप्त हुआ। चेक बाउंस के कुल प्रकरण 14 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 2415900/- प्राप्त हुआ। अन्य सिविल के कुल प्रकरण 07 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 4762398/- प्राप्त हुआ। ट्रॉफिक चालान के कुल प्रकरण 1655 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 210700/- प्राप्त हुआ। राजस्व प्रकरण के कुल प्रकरण 7831 निराकृत हुए। नगर पालिका कोण्डागांव एवं नारायणपुर के कुल 1065 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 732350/- प्राप्त हुआ। दूरसंचार के कुल प्रकरण 285 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 18546/- प्राप्त हुआ। तथा अन्य मामलों के कुल 219 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 22400/- प्राप्त हुआ।
इस प्रकार समस्त न्यायालय/राजस्व न्यायालय के माध्यम से कुल 13792 प्रकरण का निराकरण किया गया जिसमें कुल राशि 17787814/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया।
उपरोक्त, सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी, सदस्यगण, अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के उपस्थिति व सहयोग से उपरोक्त सफलता प्राप्त की जा सकी। साथ ही जिला चिकित्सालय कोण्डागांव की टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आये पक्षकारगण का बी.पी. सूगर का जांच किया गया। इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोण्डागांव के द्वारा टेंट स्टॉल का सहयोग किया गया।
इसी दौरान सभी खण्डपीठों के न्यायाधीश महोदयों ने प्रकरणों में समाधान प्राप्त करने वालों पक्षकारों को न्याय वृक्ष के रूप में काजू, जामुन, आंवला इत्यादि वृक्ष भेंट कर सम्मानति किया गया। इस पहल का उद्देश्य न्याय के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित करना था। इस पहलों के माध्यम से न्यायपालिका ने न केवल विवादों का समाधान किया बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles