WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में सरेंडर नक्सली की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक , बीजापुर , 27 दिसंबर 2025*

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एरिपल्ली गांव में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुनेम बुदरा (28 वर्ष), पिता जोगा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुनेम बुदरा ने वर्ष 2022 में सुकमा जिले में नक्सल संगठन के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण के बाद वह अपने पैतृक गांव एरिपल्ली में रह रहा था। नक्सलियों को उस पर मुखबिरी करने का शक था।
शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे दो नक्सली पुनेम बुदरा के घर पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पामेड़ थाना पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास केंद्रों में प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद कई आत्मसमर्पित नक्सली अपने गांव लौटकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
हालांकि इस घटना के बाद गांव में रह रहे अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिटी ब्यूरो, बीजापुर , राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles