WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में गूंजा ‘स्वच्छता और नशा मुक्ति’ का नारा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सेजेस बकावंड के स्वयंसेवकों ने श्रमदान और जन-जागरूकता से पेश की समाज सेवा की मिसाल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 28 दिसम्बर 2025*

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) बकावंड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कोलावल के राताखंडी पारा में सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चले इस शिविर की थीम “स्वच्छता एवं नशा मुक्ति भारत” रखी गई थी, जिसके तहत स्वयंसेवकों ने ग्राम विकास और सामाजिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत कोलावल की सरपंच श्रीमती पद्मिनी कश्यप और श्री दुर्जन सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत देवांगन और कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रकांत देशमुख के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे सप्ताह अनुशासित रहकर विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दिया।
सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया। उन्होंने बाजार स्थलों, घरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की, साथ ही ग्रामीणों को कचरा निपटान, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और गोबर को व्यवस्थित करने के प्रति जागरूक किया। जल संरक्षण के महत्व को भी ग्रामीणों को समझाया गया।
नशा मुक्ति अभियान के तहत, छात्रों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया, जिसकी ग्रामीणों ने खूब सराहना की। इसके अलावा, बाल विवाह रोकने और शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए घर-घर जाकर पालकों से संपर्क भी किया गया।
रचनात्मक कार्यों की श्रृंखला में स्वयंसेवकों ने हायर सेकेंडरी स्कूल कोलावल में चबूतरा और मंच का निर्माण किया। विद्यालय परिसर के मिनी गार्डन में क्यारियां बनाई गईं और मुख्य द्वार पर दरवाजा फिट किया गया। इसके अतिरिक्त, ग्राम पाथरी स्थित मां पार्वती मंदिर, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक शाला कोलावल के परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रतिदिन शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ग्रामीणों और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की।
शिविर के दौरान जिला संगठक सुश्री मौसमी विश्वास (कॉलेज बकावंड) ने निरीक्षण कर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। शिविर का समापन समारोह जनपद पंचायत बकावंड के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री तरुण पांडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री बैसाखु राम, पूर्व सरपंच श्री दुर्जन सिंह कश्यप, पूर्व सरपंच श्री सुदर्शन बेसरा, श्री जयराम, श्री तुलसीराम और श्री बुधराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles