WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो वजनी IED मौके पर किया गया निष्क्रिय*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक , बीजापुर , 29 दिसंबर 2025*

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 28 दिसंबर को की गई। कोंडलापाटी कैंप से निकली संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान कोंडलापाटी रोड से कुछ दूरी पर पांडरी मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलो वजनी आईईडी बरामद हुआ।
सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ता (BDD) टीम ने आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया, जिससे किसी भी बड़ी घटना को टाल दिया गया।
आईईडी नष्ट करने के बाद आसपास के इलाके में तलाशी अभियान तेज किया गया। इस दौरान नक्सलियों का एक डंप भी बरामद किया गया। यह मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है।
डंप से 20 नग पटाखे/सुतली बम, वायरलेस सेट की बैटरी, मोबाइल बैटरी व चार्जर, कॉर्डेक्स वायर, प्रेशर स्विच, माओवादी वर्दी, बिजली के तार, टूल्स, तिरपाल तथा माओवादी दस्तावेज सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।
सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी नक्सली घटना को टाल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

सिटी ब्यूरो बीजापुर- राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles