Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*सिकलसेल उन्मूलन की दिशा में एक और अहम कदम*

*कलेपाल में 200 से अधिक ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 26 दिसंबर 2025*

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सिकलसेल और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान को अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी नई गति मिलने लगी है। राज्य को सिकलसेल मुक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलेपाल में शुक्रवार को स्वास्थ्य जागरूकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और बनयान रूफ फाउंडेशन ने एक साझा प्रयास किया।

बनयान रूफ फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री कुलदीप सिंह चौहान के विशेष मार्गदर्शन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन के प्रांगण में सिकलसेल, एनीमिया विश्लेषण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य लक्ष्य शासन की योजनाओं के तहत समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों और उनके परिजनों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को समझाया कि सिकलसेल कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि समय रहते जांच और उचित चिकित्सकीय प्रबंधन से इसके साथ भी एक सामान्य और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का स्तर यह था कि सुबह से ही शिविर स्थल पर भीड़ जुटने लगी थी। दिन भर चले इस अभियान में 200 से अधिक ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस आयोजन की सफलता में स्वास्थ्य विभाग और बनयान रूफ फाउंडेशन की पूरी टीम का समर्पण साफ दिखाई दिया। स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गंगोत्री, लैब टेक्नीशियन सुगंध तथा स्टाफ नर्स प्रियंका, चंद्रिका और कुसुम ने पूरी तन्मयता से अपनी सेवाएं दीं।

इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी सराहनीय रहा। रूरल मेडिकल असिस्टेंट श्रीमती आभा साहनी और उनके स्टाफ ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया, तो वहीं ग्राम पंचायत कलेपाल के सरपंच श्री तरुण बघेल एवं अन्य पंचायत पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को घर-घर जाकर प्रेरित किया और उन्हें शिविर तक लाने में महती भूमिका निभाई।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles