WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर का हुआ शुभारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ग्राम खाले मुरवेण्ड में आयोजित शिविर में केशकाल विधायक और कलेक्टर हुए शामिल*

*विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत 91 हितग्राहियों को किया गया सामग्रियों का वितरण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 05 मई 2025*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कोंडागांव जिले में समाधान शिविर का शुभारंभ हुआ। केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम खाले मुरवेण्ड में आयोजित समाधान शिविर का केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ, जिसमें खाले मुरवेंड, डोंडेरापारा, सालेभाट और चिपरेल ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन शामिल हुए। शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई और विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।
केशकाल विधायक श्री टेकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जनता के समस्याओं के समाधान की शुरूआत आज से हो रही है। जिले में लगभग 95 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारी पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समुचित निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि पूरे देश के नागरिकों के साथ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में सभी व्यक्ति का पक्का मकान हो। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छुटे हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने आवास प्लस 2.0 का सर्वे कार्य जारी है और इस दौरान कोई भी पात्र हितग्राही छूटने न पाए। शासन द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है साथ ही जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से हर घर पेयजल पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का पहला दिन है। इस दौरान पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देने के साथ ही प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों से सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। साथ उन्होंने महिलाओं को अपने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने की अपील की। इस मौके पर विधायक एवं कलेक्टर के द्वारा शिविर स्थल में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री टेकाम एवं अतिथियों ने सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों के निराकरण पश्चात शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। इसके अंतर्गत मछली पालन विभाग द्वारा 02 नग जाल का वितरण, 06 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र का वितरण, 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण, 11 व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 04 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 04 कृषकों को किसान किताब, 06 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी और उद्यानिकी विभाग द्वारा 22 हितग्राहियों को सब्जी बीज वितरण और कृषि विभाग द्वारा 06 किसानों को धान बीज का वितरण किया गया।
विभिन्न विभागों से कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सर्वाधिक 32 और खाद्य विभाग को 31 आवेदन सहित परिवहन विभाग को 14, समाज कल्याण को 08, वन विभाग को 05, राजस्व विभाग को 04, क्रेडा विभाग को 03 तथा कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग और श्रम विभाग को दो-दो एवं विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जल संसाधन विभाग के एक-एक आवेदन शामिल है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई सहित जनपद सदस्यगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*नगर पंचायत फ़रसगांव में हुआ समाधान शिविर का आयोजन*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों का समाधान शिविर के माध्यम से नगर पंचायत फरसगांव द्वारा निराकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड 13 के तोंदे पारा में समाधान शिविर का आयोजन केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ। समाधान शिविर में वार्ड 13 से प्राप्त कुल 16 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदन का निराकरण कर नवीन राशन कार्ड श्रीमति देयवती बघेल एवं श्रीमति रीना यादव को विधायक श्री टेकाम द्वारा प्रदान किया गया। इस समाधान शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष श्री मूलचंद पांडे, पार्षद सुकालू राम मरकाम, विनोद पांडे, नरेंद्र गौर, राजकुमारी नेताम, श्री प्रवीर सिंह बदेशा, शिविर के नोडल अधिकारी श्री अश्वन कुमार पुसाम एसडीएम फ़रसगांव, श्री जयकुमार नाग तहसीलदार फ़रसगांव, सीएमओ पवन मेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग ,कृषि विभाग, राजस्व विभाग उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, महिला बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग तथा नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles