Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले में 05 मई से समाधान शिविर की होगी शुरुआत*

*सुशासन तिहार को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 04 मई 2025*

सुशासन तिहार अन्तर्गत 05 मई से जिले में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारी और पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान के साथ शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि कोंडागांव जिले में कुल 95 हजार 463 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का आवेदकों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कोंडागांव जिले में 05 मई से 30 मई तक कुल 49 शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36 और नगरीय क्षेत्रों में 13 शिविर शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि समाधान शिविर में निराकृत आवेदनों की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में नए आवेदन भी लिए जाएंगे, और जिन मामलों का समाधान वहीं संभव होगा, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

*सुशासन तिहार 2025*

*जिले में 5 मई को ग्राम खालेमुरवेण्ड से होगा समाधान शिविर का शुभारंभ*

सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणजनों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ ही शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तीसरे चरण में राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाधान शिविर का शुभारंभ 5 मई को केशकाल विकासखंड के ग्राम खालेमुरवेण्ड से होगा, जो 30 मई 2025 तक चलेगा, जिसमें सभी विकासखण्डों में तिथिवार शिविरों में आमजनों की समस्याओं के आवेदन लेने के साथ निराकरण भी किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार 05 मई 2025 को विकासखण्ड केशकाल के ग्राम खालेमुरवेण्ड के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में तथा विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत बड़ेराजपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 07 मई को फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम देवगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 09 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मसोरा में और केशकाल विकासखण्ड के ग्राम धनोरा के प्राथमिक शाला स्कूल मैदान में, 10 मई को माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम काटागांव में और बड़ेराजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बड़बत्तर के हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में एवं फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम कोनगुड़ में, 12 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम चिपावण्ड में, 13 मई को केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बटराली प्राथमिक शाला स्कूल मैदान में, कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम किबईबालेंगा में एवं फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम बड़ेडोंगर बाजार स्थल में, 14 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बडे़कनेरा, 15 मई को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम रांधना में, 16 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के दहीकोंगा में, फरसगांव विकासखण्ड के बाजार स्थल चिंगनार में, माकड़ी विकासखण्ड में अमरावती में, केशकाल विकासखण्ड के ग्राम तोड़ासी प्राथमिक शाला स्कूल मैदान में और बड़ेराजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पेण्ड्रावन में पंचायत भवन के पास, 19 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी और केशकाल विकासखण्ड के ग्राम अड़ेगा हाई स्कूल मैदान में, 20 मई को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम माकड़ी में और फरसगांव विकासखण्ड के लंजोड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 21 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बयानार में, 22 मई को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम हीरापुर में, 23 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के मर्दापाल में, फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम जुगानीकलार और केशकाल विकासखण्ड के बहीगांव माध्यमिक शाला स्कूल मैदान में, 24 मई को बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत मारंगपुरी के हाई स्कूल परिसर में, 26 मई को कोण्डागांव विकासखण्ड के नवागांव में, माकड़ी विकासखण्ड के शामपुर, केशकाल विकासखण्ड के गुलबापारा पंचायत भवन के पास, 27 मई को फरसगांव विकासखण्ड के माध्यमिक शाला पतोड़ा में, 29 मई को केशकाल विकासखण्ड के अरण्डी पंचायत भवन के पास में, 30 मई को फरसगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरगांव में, बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत भवन परिसर बीरापारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles