Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की*

*साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 06 मई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार गहन समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों पर अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने जिले में 08 नए विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना के लिए जमीन आबंटन में हो रही देरी को लेकर विद्युत विभाग को वन विभाग के साथ आवश्यक समन्वय कर कार्य में प्रगति लाने को कहा। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी के ई रिक्शा के व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा, साथ ही क्रेडा विभाग को सौर सुजला योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी तहसीलदारों को इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास सर्वे के कार्य को निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई से पहले पूरा करने को कहा। बैठक में धान उठाव की स्थिति, बायपास मार्ग निर्माण की प्रगति, शिक्षा विभाग में जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, छात्रवृत्ति सहित अन्य विभागों के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से 08 मई को रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारी की जानकारी ली और जिले के अधिकारियों से अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की। साथ ही सभी अधिकारियों को रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता लेने को भी कहा। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles