Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशव्यापार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत पारम्परिक शिल्पकारों एवं कारीगरों का किया जा रहा पंजीयन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत पारम्परिक शिल्पकारों एवं कारीगरों का किया जा रहा पंजीयन


कोण्डागांव, 15 दिसम्बर 2023/
 प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना के तहत् जिले में पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों का पंजीयन किया जा रहा है। चयनित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और विश्वकर्मा परिचय पत्र दिया जाएगा। इन कारीगरों के पारंपरिक कौशल को निखारने के लिए 5 से 7 दिन का नि:शुल्क आवासीय युक्त प्रशिक्षण भी मिलेगा। जिसमें 500 रूपए प्रति दिन की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद यंत्र एवं औजार के लिए 15 हजार रूपए का अनुदान सहायता भी मिलेगी। इच्छुक हितग्राहियों को पहले चरण में 01 लाख तक और दूसरे चरण में 02 लाख तक की वित्तीय सहायता मात्र 5 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत 18 प्रकार के चयनित ट्रेड वाले पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को लाभान्वित किया जाएगा। इनमें बढ़ई, नाव, बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया चटाई बनाने वाले, नाई, पारंपरिक गड़िया और खिलौने बनाने वाले, मालाकार (पुष्प सज्जा), धोबी, दर्जी, मछली जाल बनाने वाले शामिल हैं। योजना अन्तर्गत पंजीयन हेतु आधार कार्ड एव मोबाईल नंबर तथा बैंक पास बुक के साथ ग्राम पंचायत में स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएससी) सेंटर में करा सकते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles