राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा तत्काल किसानों को किए गए वादा को पुरा करते हुए 3100रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदें===गौरीशंकर पांडे
कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस राजीव भवन रायपुर छत्तीसगढ़
===============================
प्रेस विज्ञप्ति
————–
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा तत्काल किसानों को किए गए वादा को पुरा करते हुए 3100रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदें===गौरीशंकर पांडे
रायपुर/कोंडागांव-छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गौरीशंकर पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके छतीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय बिष्णु साय जी से मांग किया हैं कि चुनाव से पूर्व छतीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सामने भाजपा पार्टी की ओर से किसानों से किये 3100 रुपया प्रति क्विंटल के दर पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदने एवं उसका भुगतान एक साथ करने की कशम खाई थी,उसी के अनुसार सरकार तत्काल किसानों से प्रति एकड़ 21क्वीटल धान 3100 रुपए के हिसाब से धान की खरीदी करें और एक मुश्त किसानों को पैसा का भुगतान करें। साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने चुनाव से पूर्व प्रदेश के किसानों से दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने का किए गये वादे को भी पुरा करें l मंत्री मंडल के प्रथम बैठक में इस पर चर्चा ना करना सत्ता धारी दल का किसानों के साथ छल हैं जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के हित में हर प्रकार के धरना प्रदर्शन आन्दोलन करने को तैयार रहेंगी।
सूत्र—-गौरीशंकर पांडे प्रभारी महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस



