WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

बस्तर लोकसभा के पुलिस प्रेक्षक ने ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बस्तर लोकसभा के पुलिस प्रेक्षक ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित निर्वाचन के लिए की कलेक्टर से चर्चा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

ईव्हीएम की सुरक्षा हेतु लगातार निगरानी बनाये रखने पुलिस प्रेक्षक ने दिए निर्देश

कोण्डागांव 29 मार्च 2024– बस्तर लोकसभा के पुलिस प्रेक्षक राम किसुन द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कोण्डागांव के स्थानीय शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये गए ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा उन्हें जिले में ईव्हीएम की सुरक्षा हेतु की गई तैयारियों से अवगत कराया। यहां उन्होंने ईव्हीएम स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पंजी एवं आगन्तुक पंजी की भी जांच की। इसके अतिरिक्त उन्होंने वहां तैनात जवानों से चर्चा करते हुए चैबीसों घंटे कड़ी निगरानी करने तथा किसी भी व्यक्ति को बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश ना करने देने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के ठहरने के स्थल का मुआयना करते हुए यहां पेयजल के साथ आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए गर्मी से बचने का उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कॉलेज में बनाये गए मतगणना केंद्र का भी अवलोकन किया इसके साथ ही यहां की सुरक्षा हेतु बेरिकेटिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से पूरे क्षेत्र में नजर बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने मतदान पूर्व ईव्हीएम वितरण एवं मतदान दलों हेतु सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सभी मतदान दलों के साथ जाने वाले पुलिस के दल को सतर्कतापूर्वक काम करने हेतु निर्देशित करने को कहा।

उड़नदस्ता एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे चेकपोस्टों पर निरन्तर कार्यवाही करने दिए निर्देश

व्यय अनुवीक्षण एवं मीडिया मॉनिटरिंग कार्यों का किया निरीक्षण

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बस्तर लोकसभा हेतु पुलिस प्रेक्षक के रूप में नियुक्त श्री राम किसुन ने जिला कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के साथ शांतिपूर्ण और सुरक्षित निर्वाचन सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की। इसके साथ उन्होंने व्यय अनुवीक्षण एवं मीडिया मॉनिटरिंग कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यय अनुवीक्षण हेतु बनाये गए दलों से चर्चा करते हुए प्रत्येक व्यय पर कड़ी निगरानी रखने एवं उड़नदस्ता दलों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर कुणाल दुदावत से उड़नदस्ता दलों एवं स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों पर चर्चा करते हुए उनकी स्थिति तथा कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जहां कलेक्टर द्वारा दलों की गयी कार्यवाहियों की जानकारी दी गयी। पुलिस प्रेक्षक द्वारा मीडिया मॉनिटरिंग हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित केंद्र पहुंच उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सतत निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अजय कुमार उरांव, एसडीएम निकिता मरकाम, तहसीलदार मनोज रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles