WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

सिविल सर्जन कोंडागांव डॉ. आर.सी.ने मेडिकल बोर्ड मेम्बर को मूल परेशानियों के चेकअप के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

मेडिकल चेकअप के लिए मात्र सीजीटी शुल्क देना होगा

सकारात्मक पहल पर संयुक्त मोर्चा ने जताया आभार

कोण्डागांव,30 मार्च 2024

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल, जिला सचिव ऋषिदेव सिंह ने नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के.सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आर.सी.ठाकुर से मुलाकात कर निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों के मेडिकल बोर्ड द्वारा की जा रही मेडिकल जांच के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन को अवगत कराया कि मेडिकल चेकअप के नाम पर समस्त कर्मचारियों से 516 रूपए लिए जा रहे हैं एवं सभी प्रकार के सूक्ष्मतम जांच किया जा रहा है। उक्त विषय पर डाॅ आर.सी.ठाकुर ने बताया कि सभी मेडिकल बोर्ड मेम्बर को कर्मचारियों की वास्तविक परेशानियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

फीस के संदर्भ में बताया गया कि जीवन दीप में 500 रूपए एवं सीजीटी में 16 रूपए शुल्क के रूप में लिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने कहा कि कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों का मेडिकल जांच कराई जा रही है, इसलिए नि:शुल्क जांच की जानी चाहिए इसपर सिविल सर्जन डॉ ठाकुर ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए माननीय कलेक्टर कुणाल दुदावत जी से दूरभाष पर बात की । कलेक्टर महोदय ने जीवन दीप शुल्क को माफ करने एवं छत्तीसगढ़ शासन को देय सीजीटी शुल्क लेकर जांच करने के निर्देश दिए।
निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को मेडिकल चेकअप के नाम पर सीजीटी शुल्क मात्र 16 रूपए जमा करना होगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा कर्मचारियों की परेशानियों के मध्यनजर रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल एवं जिला सचिव ऋषिदेव सिंह सहित संगठन पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर के प्रति सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक नीलकंठ शार्दूल, जिला सचिव ऋषिदेव सिंह, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष निर्मल शार्दूल, शिवराज सिंह ठाकुर, अनिल वैद्य, धरम देवांगन, उग्रेश मरकाम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles