WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

प्रत्येक प्रत्याशी के व्ययों पर रखें कड़ी निगरानी- व्यय प्रेक्षक

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

प्रत्येक प्रत्याशी के व्ययों पर रखें कड़ी निगरानी- व्यय प्रेक्षक

निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कक्ष का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 29 मार्च 2024–लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कांकेर लोकसभा हेतु व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त संदीप मंडल द्वारा जिला कार्यालय में सभी निर्वाचन नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के द्वारा निर्वाचन के संबंध में जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी गयी। प्रेक्षक द्वारा जिले में तैनात स्थैतिक निगरानी दलों एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी लेते हुए सभी को प्रत्येक वाहन की सघन जांच हेतु निर्देशित किया। उन्होने जांच के दौरान निवार्चन को प्रभावित करने वाली सभी सामग्रियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए एम्बुलेंस एवं अन्य आकस्मिक सेवा में लगे वाहनों की जाँच में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए।

व्यय प्रेक्षक द्वारा वीडियो निगरानी दल के अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रत्येक निर्वाचन हेतु किये जा रहे प्रचार कार्यक्रमों की शत प्रतिशत वीडियोग्राफी कराते हुए हर खर्च को संबंधित प्रत्याशी के खर्च में जोड़ने हेतु निर्देशित किया। व्यय अनुवीक्षण दल से चर्चा करते हुए उन्होंने किये गए प्रत्येक व्यय का सटीकता से आंकलन करते हुए प्रत्येक प्रत्याशी के व्ययों की जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होने बैंक एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा नगद के परिवहन के पूर्व उन्हें अनुमति प्रदान करने हेतु व्यवस्था करने निर्देशित किया। जिस पर जिला व्यय अनुवीक्षण दल के नोडल द्वारा बताया गया कि प्रत्येक नगद परिवहन करने वाले कैश वैनों को अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए एटीएम वैन हेतु अनुमति प्राप्त करने एवं वैनों में ड्यूटी में कार्यरत सभी कर्मचारियों की जानकारी एवं सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इन वाहनों की जांच के द्वारा नगद परिवहन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने हेतु निर्देशित किया है। समान परिवहन करने वाले वाहनों की जांच में बिल के मिलान करने एवं पुराने बिल पर परिवहन किये जाने वाले समानों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण ईकाई एवं व्यय अनुवीक्षण ईकाई का किया निरीक्षण

व्यय प्रेक्षक द्वारा जिला कार्यालय में बनाये गए लोकसभा निर्वाचन कंट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण ईकाई तथा व्यय अनुवीक्षण ईकाई का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल रूम में अब तक प्राप्त शिकायतों एवं कार्यवाहियों की जानकारी ली इसके पश्चात उन्होंने व्यय अनुवीक्षण ईकाई का भी निरीक्षण किया। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण ईकाई पहुंच उन्होंने प्रत्येक प्रत्याशी के सभी सोशल मीडिया एकाउंट तथा टीवी चैनलों के प्रत्येक विज्ञापन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पंजी की जांच करते हुए किसी भी प्रकार के पेड न्यूज या भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles