Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

मद्यपान कर प्रशिक्षण में आने वाले प्रधान अध्यापक को किया गया निलंबित

छत्तीसगढ़ पुलिस एल्कोहल टेस्टिंग में रिपोर्ट के आधार पर मधपान करने हुई पुष्टी

कोण्डागांव, 28 मार्च 2024– लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दलों के अधिकारियों के लिए बुधवार को प्रथम चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें माकड़ी विकासखण्ड के प्राथमिक शाला धारलीपारा तोरेंगा के प्रधान अध्यापक कमलेश्वर सोरी को मतदान अधिकारी-03 के रूप में नियोजित कर दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रथम प्रशिक्षण में उपस्थिति होने हेतु आदेशित किया गया था। जिसमें संबंधित कर्मचारी को मद्यपान किया हुआ पाया गया। जिसकी जानकारी पर नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण अधिकारी को मतदान अधिकारी के मद्यपान कर आने की जानकारी दी गयी। जिस पर प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा जांच कर छत्तीसगढ़ पुलिस एल्कोहल टेस्टिंग में रिपोर्ट के आधार पर इसकी पुष्टि भी की गई। जिसके आधार पर निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य एवं मतदान दल के कार्मिक प्रशिक्षण में जानबुझकर मद्यपान कर उपस्थित होना प्रथम दृष्टया पाते हुए घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 23 के अधीन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत् अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रधान अध्यापक कमलेश्वर सोरी को तत्काल सेवा से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी माकड़ी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles