WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*काली बाड़ी कोंडागांव मे अंतर्राज्यीय सारेगामा प्रतियोगिता का आयोजन।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 26 सितम्बर 2025*

संस्कारधानी कोंडागांव के कालीबाड़ी समिति डी.एन.के.कॉलोनी दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान मे 29,30 सितंबर व 1 अक्टूबर को अंतर्राज्यीय सारेगामा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कालीबाड़ी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़,ओडिशा के ख्यातिप्राप्त गायक कलाकार अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे।उत्सव प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि सुरों के इस महासंग्राम मे लिप्सा(जैपुर ओडिशा)सुधाकर राव(उमरकोट ओडिशा)राजकुमार,भास्कर पांडे,विश्वजीत साहा(जगदलपुर)शिवानी सोनानी(रायपुर)देवतोष श्रीवास्तव(बिलासपुर)प्रथा दुबे(खैरागढ़)रीनू कश्यप(बीजापुर) त्रिदर्शी मडामे,दिनेश देवांगन,मनमोहन नाग(कोंडागांव)जैसे प्रतिभाशाली गायक कलाकार भाग ले रहे है जो इस सुरों के महासंग्राम मे अपनी मधुर गायकी से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

सांस्कृतिक प्रभारी टी.एंकट राव ने कहा कि कालीबाड़ी समिति के तत्वाधान में होने वाले इस अंतर्राज्यीय सारेगामा संगीतमय प्रतियोगिता मे स्थानीय,छत्तीसगढ़ व दूसरे राज्य से आए प्रतिभाशाली गायक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप मे 31000/,द्वितीय पुरस्कार 21000/व तृतीय पुरस्कार 11000/की राशि के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा साथ ही फाइनल मे पहुंचने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।समिति के वरिष्ठ सदस्य व अंतरराष्ट्रीय किसान राजाराम त्रिपाठी के अनुसार नगर मे आयोजित इस संगीतमय प्रतियोगिता के मंच पर स्थानीय स्तर के उन दस प्रतिभाशाली विभूतियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने संगीत के क्षेत्र मे अपनी एक अलग पहचान बना कर कोंडागांव नगर का नाम रौशन किया है।

ऑडिशन टीम प्रभारी विश्वजीत कर ने कहा कि सुरों के इस संगीतमय महासंग्राम को प्रस्तुत करने के लिए संगीत के हरफनमौला कलाकार अफज़ल अली को आमंत्रित किया गया है जो अपने अलग अंदाज़ मे इस त्रिदिवसीय संगीतमय कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे साथ ही वॉयस ऑफ किशोर कुमार के नाम से प्रसिद्ध बलराज शर्मा विशेष आमंत्रित गायक कलाकार के रूप मे उपस्थित रहेंगे जो किशोर कुमार के सदाबहार गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे।इस पूरे संगीतमय कार्यक्रम को मूर्तरूप देने के लिए राजाराम त्रिपाठी,मनीष श्रीवास्तव, टी.एंकट राव,विश्वजीत कर,महेंद्र यदु,प्रहलाद शील,बादल कर्मकार,अनूप विश्वास,अमित दास,संजय राठौर,ऋषिदेव सिंग,इरशाद अंसारी,रामेश्वर राव,नरेश ठाकुर,अशोक साहू,प्रभाकर सिंह आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles