WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय फरसगांव का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 26 सितंबर 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय फरसगांव का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने विद्यालय के सुचारू संचालन और बच्चों के अच्छे से पढ़ाई के साथ साथ बेहतर देखभाल हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से नियमित संवाद बनाए रखें और उन्हें सुरक्षित एवं खुशनुमा वातावरण उपलब्ध कराएं। हाल ही में हुई दुखद घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी को सतर्क रहने और बच्चों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय को स्वच्छ और सुसज्जित रखना शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है। शिक्षक स्वप्रेरणा से ऐसे कार्य करें जिससे वे विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक का छोटा-सा पहल भी बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें। साथ ही पीटीएम में पालकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जानें और समाधान की दिशा में कदम उठाएं।
बैठक में शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर नगर पंचायत फ़रसगांव के अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम फरसगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेन्द्र नेताम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles