कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*बीजापुर में RAMP योजना के तहत GeM पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 16 अक्टूबर 2025*
बीजापुर। जिले में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता कलेक्टर श्री संजीत मिश्रा ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) के उद्यमी तथा स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। कुल 95 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।
B2B कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि GeM पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और MSME इकाइयों के लिए नए अवसरों का सृजन हो रहा है।
यह पहल जिले में उद्योग संवर्धन और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है



