WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 26 अप्रैल 2026*

कोण्डागांव, 26 अप्रैल।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कोण्डागांव में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल जन आक्रोश रैली और महिला पदयात्रा का आयोजन किया। भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन से शुरू हुई इस रैली का नेतृत्व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा और अपने अधिकारों से जुड़े नारों की तख्तियां लिए महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग को लेकर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। रैली कांग्रेस भवन, मस्जिद चौक और जय स्तंभ चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन पर महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को विपक्ष रोकने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघर्षरत हैं। भाजपा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और लोकसभा, विधानसभा व राज्यसभा में उनकी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना पार्टी का लक्ष्य है।
रैली के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, महामंत्री अनिल अग्रवाल, जितेन्द्र सुराना, नागेश देवांगन,प्रेमसिंह नाग परितोष त्रिपाठी, बंटी नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी व
कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।
पूरे रैली के दौरान शहर का माहौल राजनीतिक नारों और महिला सशक्तिकरण के संदेश से गूंजता रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles