Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने कोण्डागांव के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण*

*बस्तर ओलंपिक और धान खरीदी की तैयारी को लेकर दिए दिशा-निर्देश*

*राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण पर दिया जोर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 15 अक्टूबर 2025*

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने बुधवार को कोंडागांव जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सुव्यवस्थित व सुरक्षित प्रबंधन, नस्तियों, पंजियों का समय पर संधारण एवं अद्यतन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की तैयारी और बस्तर ओलंपिक के आयोजन के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बस्तर ओलम्पिक हेतु पंजीयन के साथ ही समय-समय पर आयोजित होने वाले बैठकों को वीसी के माध्यम से करने और ई-आफिस के बेहतर क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।

कमिश्नर ने जिला पंचायत कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कहा कि शासन की मंशानुरूप बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। साथ ही पंजीयन में तेजी लाने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए।

श्री सिंह ने ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को निरीक्षण कर करने और निर्माण कार्यों सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने और इस संबंध में जनपदवार समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में न्यायालय का निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों विशेषकर आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का समय पर पारदर्शिता के साथ निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles