WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*30 अप्रैल तक ‘निंदा प्रस्ताव’अभियान चलाने की घोषणा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 24 अप्रैल 2026।*

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को लेकर विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी आक्रामक अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में कोंडागांव में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह कानून महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में “ऐतिहासिक मील का पत्थर” है, लेकिन विपक्ष इसके क्रियान्वयन में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है। उसेंडी ने विपक्ष पर “नकारात्मक राजनीति” करने और महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया।
प्रेसवार्ता में उन्होंने जनसंख्या और प्रतिनिधित्व के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि लोकसभा सीटों का निर्धारण 1971 की जनगणना के आधार पर किया गया था, जबकि आज देश की आबादी सवा अरब से अधिक हो चुकी है। ऐसे में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने से महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि संभव है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “देश की आधी आबादी के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है और इस बिल के विरोध से उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।”
भाजपा ने इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बड़ा अभियान भी घोषित किया है। लता उसेंडी ने बताया कि 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में कांग्रेस के खिलाफ ‘निंदा प्रस्ताव’ पारित कर राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और ‘लखपति दीदी’ जैसी पहलें महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव जाएंगे और महिलाओं को जागरूक करेंगे।
प्रेस बारता के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी देवांगन , भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकनेताम, नपा अध्यक्ष नरपति पटेल, मनोज जैन, दीपेश अरोरा, महामंत्री अनिल अग्रवाल सहित भाजपा केसमस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles