*बीजापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम, कांग्रेस ने किया उपवास व सांकेतिक विरोध*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 11 जनवरी 2026*
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को समाप्त करने की घोषणा के विरोध में जिले में नाराजगी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के दिशा-निर्देश पर बीजापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा उपवास रखकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी तथा जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी रेखचंद जैन विशेष रूप से शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों की जीवनरेखा है, इसे खत्म करने का निर्णय जनविरोधी है।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया उद्दे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शंकर कुडियम, बबलू खत्री, सोनू पोयाम, रमेश यालम, दिनेश पुजारी, वेणुगोपाल, प्रवीर डोंगरे, संतोष गुप्ता, शेख रजिया, संजना चौहान, लक्ष्मण कड़ती, ममता पाण्डेय, बी. सत्यम्मा, राजकुमार गुप्ता, मनोज यालम, गोलू राठी, बब्बू राठी, राजेश जैन, पुरुषोत्तम सल्लूर सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि मनरेगा को बचाने के लिए आगे भी आंदोलन जारी रहेगा और केंद्र सरकार के फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।











