WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*बीजापुर में चिरायु कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर , 11 जनवरी 2026*

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत जिला अस्पताल बीजापुर में एक दिवसीय विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के दौरान कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, चर्म रोग एवं शिशु रोग से संबंधित सेवाएं दी गईं। इसके साथ ही नाक-कान-गला, नेत्र एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले के चारों विकासखंडों से चिरायु टीम के माध्यम से बच्चों को शिविर तक लाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 113 बच्चों का परीक्षण किया गया, जिनमें जन्मजात हृदय रोग, कटे होंठ-तालु, हर्निया, टेढ़े-मेढ़े पैर, मोतियाबिंद, कान एवं त्वचा रोगों की जांच की गई। इनमें से 75 सर्जिकल मामलों वाले बच्चों को रायपुर रेफर किया गया, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। शेष बच्चों को आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के दौरान एक बच्चे को कान की मशीन उपलब्ध कराई गई, वहीं 37 बच्चों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम के अवसर पर वरुण साहू, डॉ. सजल बाफना, डॉ. चंद्रशेखर सहित संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles