WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*कुटरू में नियदनेल्ला नार योजना की बैठक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए शामिल*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक, बीजापुर , 08 जनवरी 2026*

जिले के कुटरू में नियदनेल्ला नार योजना के तहत पंचायतों के विकास को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हिंसा के साथ विकास कभी संभव नहीं रहा है। सरकार बस्तर अंचल के कोने-कोने में शांति और खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नक्सल विचारधारा से भटके युवाओं को पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे गांव और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने बताया कि ग्रामों के विकास के लिए ग्रामस्तर पर विकास मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला समूहों और युवाओं को सक्षम बनाकर गांवों में वनोपज का प्रसंस्करण किया जाएगा। इससे ग्रामीण वनोपज संग्रहकर्ता उत्पादक और व्यवसायी बन सकेंगे तथा अपने उत्पादों का स्वयं प्रसंस्करण कर उचित मूल्य भी प्राप्त कर पाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से अपील की कि वे भटके युवाओं को समझाकर उनका पुनर्वास कराएं। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत केतुलनार पेटा, मंगापेटा, रानी बोली, अंबेली और दरभा को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए, जो नक्सलमुक्ति की दिशा में अंतिम चरण में हैं।
बैठक में विकास, शांति और पुनर्वास को लेकर व्यापक चर्चा की गई और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग पर जोर दिया गया।

सिटी ब्यूरो बीजापुर राज कश्यप

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles