Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

देर रात जिला अस्पताल पहुंची विधायक लता उसेंडी, किया औचक निरीक्षण,

परिजनों के लिए अलाव समेत आवश्यक सुविधाओं के दिए निर्देश

देर रात जिला अस्पताल पहुंची विधायक लता उसेंडी, किया औचक निरीक्षण, परिजनों के लिए अलाव समेत आवश्यक सुविधाओं के दिए निर्देश

कोंडागांव–कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी 26 दिसंबर की देर रात औचक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मरीज के साथ अस्पताल पहुंचने वाले परिजनों के लिए किए गए व्यवस्था व ठंड से बचने के लिए किए जाने वाले अलाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी कड़ी में उन्होंने सड़क हादसा से घायल होकर अस्पताल पहुंचे मरीज की उत्तम व्यवस्था करवाते हुए हायर सेंटर के लिए रायपुर रिफर करवाया है।

लगभग दो पखवाड़े से कोण्डागांव में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मरीज के परिजनों के लिए जिला अस्पताल में अलाव व रुकने की उत्तम व्यवस्था का जायजा लेने विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी मंगलवार की देर रात जिला अस्पताल पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मरीज के परिजनों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लता उसेंडी ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का जायजा लिया, तो वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्म कपड़े का भी वितरण विधायक लता के द्वारा किया गया।

  1. सड़क हादसे में घायल मरारपारा के गैसुन यादव के लिए करवाया एंबुलेंस व्यवस्था

विधायक लता उसेंडी के औचक निरीक्षण के दौरान सड़क हादसे में घायल कोण्डागांव मरारपारा के गैसुन यादव को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरो ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल रिफर करने की सलाह दी। मौके पर मौजूद विधायक लता उसेंडी ने घायल गैसुन यादव के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए उसे रायपुर रिफर करवाया। साथ ही रायपुर के अस्पताल में भी उसकी बेहतर उपचार हो सके इसके भी निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles