WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री सोनी ने की प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण की समीक्षा*

कलेक्टर श्री सोनी ने की प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण की समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर श्री सोनी ने की प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण की समीक्षा*
*स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*कोण्डागांव, 29 दिसंबर 2023–कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में निर्माणाधीन आवासों के प्रगति की समीक्षा की। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में स्वीकृत 15994 आवासों में 7455 आवासों का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब 8539 आवासों का निर्माण प्रगतिरत है।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शीघ्र ही जिले में 30 हजार से अधिक आवासों के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी। नए आवासों के निर्माण की स्वीकृति के पहले ही इन सभी निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में निर्माणाधीन तथा स्वीकृत किए जाने वाले आवासों की संख्या को देखते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने भवन निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के लिए स्थानीय स्व सहायता समूहों को व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही ग्राम पंचायतों को तैयारी करना चाहिए। छत ढलाई के लिए सेंट्रिंग की उपलब्धता किराए में की जा सकती है, जिससे ग्राम पंचायतों की आय में भी वृद्धि होगी।
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम के विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा वे गांवों में आवासों के निर्माण की गति बढ़ाने के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही कुछ हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण हेतु प्राप्त राशि का अन्यत्र उपयोग करते हुए आवास निर्माण में रुचि नहीं लेने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आवासों के निर्माण से जहां हितग्राहियों को राहत मिलेगी, वहीं गांव के विकास में भी प्रगति आएगी। उन्होंने सभी विकासखण्ड समन्वयकों को आवास निर्माण के प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रतिदिन भ्रमण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा मनरेगा के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी सहित सरपंच व सचिव उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles